Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेरी कोई निजी महत्त्वाकांक्षा नहीं है – शेखर कोइराला

 

काठमांडू, पुस २७ – नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा कि उनकी कोई निजी महत्त्वाकांक्षा नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी के सभापति या देश के प्रधानमंत्री जैसे पदों के प्रति आकर्षित नहीं हूँ ।
उन्होंने रविवार (पुस २७) सामाजिक संजाल पर एक वीडियों सार्वजनिक की है । अपने वीडियों द्वारा उन्होंने संदेश दिया है । अपने संदेश में उन्होंने पार्टी को एकजुट करने की आवश्यकता पर जोर दिया। महामंत्रीद्वय गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित विशेष महाधिवेशन के उद्घाटन से पहले ही यह वीडियों सार्वजनिक की । वीडियों द्वारा उन्होंने कहा कि हम संघर्ष कर रहे हैं कि कांग्रेस एक नियमित प्रक्रिया के माधयम से चले ।
उन्होंने कहा कि “मैंने कांग्रेस के भीतर पुस्तान्तरण और हस्तान्तरण के लिए अभियान चलाया । बहुत से युवा साथी मुझसे जुड़े । मैं हमेशा कांग्रेस विधि, विधान और नियमि प्रक्रिया के माध्यम से चले, इसके लिए मैं संघर्षरत रहा ।”
उन्होंने विशेष महाधिवेशन प्रतिनीधियों से आग्रह करते हुए कहा है कि “आदरणीय महाधिवेशन प्रतिनिधियोंं, आप पार्टी की विरासत हैं ।” आप सभी विधि की प्रभावकारिता, नीति की सान्दर्भिकता स्थापित करने के पवित्र उद्देश्य के साथ काठमांडू आए हैं । “आप पार्टी के विधान को लागू करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं ।” उन्होंने आगे कहा है कि – मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम एकजुट होकर आगे बढ़ सकते हैं । और मुझे लगता है कि यह केवल ‘जय नेपाल’ के नारे को बुलंद करके ही संभव है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *