Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विशेष महाधिवेशन को चुनाव आयोग अवैधानिक नहीं कह सकता – गगन थापा

 

काठमांडू, पुस २८ – नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगन थापा ने कहा है कि पार्टी के विशेष महाधिवेशन को चुनाव आयोग अवैधानिक नहीं कह सकता है । सोमवार (पुस २८) विशेष महाधिवेशन में राजनीतिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए यह बात कही है ।
उन्होंने कहा कि “नेपाली कांग्रेस का विधान, चुनाव आयोग द्वारा पारित एक विधान है जो राजनीतिक दल अधिनियम पर आधारित है, जिसे नेपाल के संविधान के आधार पर अधिनियमित किया गया, इसलिए एक दो तीन चुनाव आयोग विशेष महाधिवेशन को अवैधानिक नहीं कह सकता है ।”
कांग्रेस विधान अनुसार धारा १७ की उपधारा २ में यह प्रावधान है कि यदि महाधिवेशन से ४० प्रतिशत प्रतिनिधि अपने हस्ताक्षरों के साथ एक याचिका प्रस्तुत करते हैं, तो तीन महीने के भीतर एक विशेष महाधिवेशन आयोजित की जानी चाहिए । आश्विन २८ गते ५४ प्रतिशत सदस्य के हस्ताक्षरों सहित विशेष महाधिवेशन का निवेदन कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय में दिया गया था ।

यह भी पढें   तीज : आस्था, प्रेम और नारी सम्मान का जीवंत पर्व : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com