Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली और बालेन ने झापा –५ से उम्मीदारी दर्ता की

 

काठमांडू, माघ ६ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने अपनी उम्मीदवारी दर्ता कर ली है । आगामी फागुन २१ गते को होने जा रही प्रतिनिधिसभा निर्वाचन के लिए उन्होंने झापा–५ से अपनी उम्मीदवारी दी है ।
इसी क्षेत्र से रास्वपा के वरिष्ठ नेता बालेन साह ने भी अपनी उम्मीदवारी दी है । उन्होंने काठमांडू के मेयर पद से इस्तीफा दिया और झापा–५ में उम्मीदवार बने हैं ।
इससे पहले झापा–५ में उम्मीदवारी देने पहुँचे ओली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी (एमाले) को उकसाना और उसका ध्यान भटकाना बहुत महंगा पड़ेगा । झापा में कुछ देर पहले जब ओली उम्मीदवारी दर्ता करने जा रहे थे तो कुछ युवाओं बीच धक्का मुक्की हुई थी । लेकिन ओली ने इस बात से इनकार किया कि वहाँ किसी तरह की कोई बड़ी झडप हुई है । ओली ने यह भी कहा कि रास्वपा अभी की सरकार द्वारा संरक्षित दल है । उन्होंने यह भी कहा कि – इस समय वे देश में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं, वे भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। नई पीढ़ी भ्रमित है । उन्हें नहीं मालूम कि देश को बचाने के लिए अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता है ।

यह भी पढें   उपेन्द्र यादव ने माना सत्ता स्वार्थ के लिए कांग्रेस–एमाले के साथ सहकार्य गलती थी, अधिकार और न्याय के लिए अग्रगामी मोर्चा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com