Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी सदस्यों को ओली ने भेजा पत्र

 

काठमांडू, माघ ११ – नेकपा एमाले अध्यक्ष ओली ने आपने पार्टी सदस्यों को एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने चुनाव में जी जान लगाकर काम करने की अपील की है ।
अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के हस्ताक्षर के साथ यह पत्र भेजा है । पत्र में एमाले पार्टी सदस्यों से इस बात की अपील की गई है कि बहुमत लाने के लिए क्रियाशील हों ।
अपील में कहा गया है कि ‘देश निर्माण के लिए हमारी पार्टी का बहुमत आवश्यक है । अतः बहुमत के लिए अपरिहार्य पार्टी उम्मीदवारों के विजय सुनिश्चित करने के लिए कमरेडों को उच्च मनोबल और सक्रिय सहयोग की हार्दिक अपेक्षा करता हूँ ।’
नेताओं के अनुसार एमाले ने यह पत्र पार्टी के ६ लाख ६३ हजार पार्टी सदस्यों को भेजा है । प्रचार विभाग संयोजक मीनबहादुर शाही ने कहा कि ‘पार्टी की यह अपील केवल पार्टी के सदस्यों के लिए ही नहीं है वरन आम मतदाताओं के लिए भी है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *