नेपाली कांग्रेस की चुनावी सभा स्थगित
काठमांडू, माघ ११ – नेपाली कांग्रेस द्वारा माघ १६ गते को जनकपुरधाम में किए जाने वाले मधेश प्रदेश स्तरीय चुनावी सभा को स्थगित कर दिया है । मधेश प्रदेश प्रचार विभाग प्रमुख नितेश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि पार्टी ने चुनाव आयोग के निर्देशन और आचार संहिता का पालन करते हुए फिलहाल उक्त कार्यक्रम को तत्काल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है । उनके अनुसार चुनाव आयोग के निर्देशन और आचार संहिता को पूर्ण रूप में कार्यान्वयन करने के लिए सभा स्थगित की गई है । उन्होंने यह भी बताया कि नेपाली कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्य–मान्यता और कानूनी व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध रही है । वे आयोग के निर्णय का सम्मान करते हैं । उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि स्थगित किए गए सभा की आगामी तारीख और नई कार्यतालिका परिस्थिति को देखते हुए बाद में सार्वजनिक की जाएगी ।


