मधेश प्रदेश में राष्ट्रीय सभा सदस्यों के लिए मतदान शुरु
काठमांडू, माघ ११ – मधेश प्रदेश में राष्ट्रीय सभा सदस्यों के लिए मतदान शुरु हो चुका है । जनकपुरधाम में भी मतदान शुरु हो चुका है । आगामी फागुन २० गते से रिक्त हुए राष्ट्रीय सभा के लिए १८ पदों के लिए आज ही सातों प्रदेश में मतदान शुरु हो चुका है । मतदान आज दिन के ३ बजे तक चलेगा । कुल १८ पदों में से से कोशी प्रदेश में खस आर्य की ओर से एक पद में निर्विरोध चुने गए हैं । बाकी १७ पदों के लिए आज ही चुनाव हो रहे हैं । राष्ट्रीयसभा सदस्य चुनाव के लिए प्रदेशसभा सदस्य, नगरप्रमुख तथा उपप्रमुख एवं गाँवपालिका के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष मतदाता होने का प्रावधान है ।

