Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा ने अपनी घोषणापत्र में जारी की ‘नेपाल बंद हमेशा के लिए बंद’

 

काठमांडू, फागुन २ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) ने अपने चुनावी संकल्प पत्र द्वारा यह घोषणा की है कि आगामी दिनों में कभी ‘नेपाल बन्द’ नहीं करेंगे । ‘नेपाल बंद हमेशा के लिए बंद’ इस दृढ संकल्प के साथ पार्टी ने  घोषणापत्र जारी की है । पार्टी इस निष्कर्ष पर पहुँची कि बंद और हडताल की संस्कृति से देश के आर्थिक विकास में गंभीर अवरोध पहुँचता है साथ ही सर्वसाधारण जन जीवन को भी अत्यन्त ही कष्टकर बनाता है ।
इसलिए राप्रपा ने यह प्रतिबद्धता व्यक्त की है कि आंदोलन के नाम पर सर्वसाधारण के घर में चुल्हा जलना भी कठीन हो जाता है अब ऐसी अवस्था नहीं आने देंगे ।
पार्टी के अध्यक्ष राजेंद्र लिङ्देन ने शनिवार आयोजित चुनावी संकल्प पत्र सार्वजनिक करते हुए कहा कि पार्टी ने हड़तालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की नीति पेश की है, विशेष कर स्वास्थ्य, हवाई सेवा, खानेपानी, विद्युत, गैस तथा पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादन और वितरण जैसे अत्यावश्यक औद्योगिक क्षेत्रों में ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com