Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा की मौन राजनीति सुनियोजित रणनीति है – गोकुल बाँस्कोटा

 


काठमांडू, चैत्र ९ – नेकपा एमाले के नेता एवं पूर्व मंत्री गोकुल बाँस्कोटा ने नेपाली कांग्रेस के आन्तरिक कलह के विषयों को पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा से जोड़कर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की है । उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर कानूनी विवाद और समितियों की वैधानिकता को लेकर जो खिंचातानी चल रही है, उसमें देउवा ‘मौन राजनीति’ कर रहे हैं । इस मौन राजनीतिक को बाँस्कोटा ने ’सुनियोजित रणनीति’ के रूप में लिया है । सामाजिक संजाल फेसबुक पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने नेपाली कांग्रेस के भीतर कानूनी विवाद संबन्धी मुद्दा सर्वोच्च अदालत में चल रहा है ऐसे समय में सभापति देउवा ने पुरानी समिति की बैठक बुलाकर एक विशेष संकेत दिया है ।
उन्होंने लिखा है ‘सुन रहा हूँ कि मौन राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले ने शेरबहादुर देउवा ने पुरानी समिति की बैठक बुलाई है । इससे यह पता चलता है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अदालत का फैसला उनके ही पक्ष में जाएगा ।’
अपनी टिप्पणी को और अधिक रोचक बनाने के लिए उन्होंने नेपाली कहावतों और बिम्बों का भी प्रयोग किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *