ओली को राजनीतिक प्रतिशोध के आधार में गिरफ्तार किया गया है – महेश बस्नेत
काठमांडू, चैत्र १४ – नेकपा एमाले ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री तथा अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को राजनीतिक प्रतिशोध के आधार में गिरफ्तार किया गया है । एमाले इसके खिलाफ कानूनी लडाई लड़ेगी । एमाले सचिव महेश बस्नेत ने कहा कि अध्यक्ष ओली को राजनीतिक प्रतिशोधपूर्ण ढंग से गिरफ्तार किया गया है । इसके खिलाफ हम कानूनी लडाई लड़ेंगे ।
उन्होंने कहा कि ‘कोई कानूनी आधार ही नहीं है । प्रतिशोधपूर्ण ढंग से गिरफ्तार किया गया है हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे । पार्टी में भी बातचीत हो रही है ।’
जेन जी आन्दोलन जाँच आयोग के प्रतिवेदन की सिफारिश के आधार में पूर्व प्रधानमंत्री ओली को शनिवार प्रहरी ने भक्तपुर के गुण्डु से गिरफ्तार कर लिया है ।


