Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमंत्री गुरुङ का पुलिस मुख्यालय निरीक्षण, बोली-व्यवहार सुधारने का निर्देश

 

काठमांडू,30 मार्च, 026। गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने सोमवार को प्रहरी प्रधान कार्यालय, नक्साल का निरीक्षण किया।

पुलिस के डिजिटल फोरेंसिक लैब, अपराध अनुसंधान विभाग सहित विभिन्न निकायों का अवलोकन करने के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को आम नागरिकों से बोली और व्यवहार में सुधार लाने का निर्देश दिया। साथ ही, पुलिस को एक आदर्श (मॉडल) के रूप में विकसित करने को अपना लक्ष्य बताया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज इयू से आबद्ध देशों के राजदूतों तथा मिशन प्रमुखों से मिलेंगे

गृहमंत्री गुरुङ ने कहा, “पुलिस के राशन (भोजन) में सुधार से लेकर अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक तकनीक लाने का काम हमारा है। आप लोग काम करके दिखाइए।”

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के लिए आवश्यक वर्दी का उद्योग भी स्वयं खोलकर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “अन्य आवश्यक संसाधन और साधन भी उच्च स्तरीय होने चाहिए।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *