Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले संसदीय दल के नेता बनने के लिए ‘बादल’ और सुहाङ बीच प्रतिस्पर्धा

 

काठमांडू, चैत्र १८ – नेकपा एमाले संसदीय दल के नेता का चयन सर्वसम्मति से हो, ऐसा प्रयास किया गया था लेकिन यह प्रयास असफल हो गया जिसके बाद मतदान होने वाला है । ललितपुर के च्यासल स्थित पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में हुए बैठक में सहमति नहीं हो पाने के बाद दल के नेता के लिए उपाध्यक्ष रामबहादुर थापा ‘बादल’ और युवा नेता सुहाङ नेम्वाङ बीच प्रतिस्पर्धा होने वाली है । पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली समानुपातिक प्रणाली से निर्वाचित सांसद ‘बादल’ को सर्वसम्मत रूप में दल का नेता बनाना चाहते थे । प्रत्यक्ष से निर्वाचित सांसद नेम्वाङ भी अपना दावा छोड़ने से इनकार कर दिया । जिसके बाद करने के बाद पार्टी को आंतरिक चुनावों का सहारा लेना पड़ा ।
निर्वाचन कराने के लिए नेता निरज आचार्य के संयोजकत्व में तीन सदस्यीय निर्वाचन समिति गठन की गई है । समिति के संयोजक आचार्य के अनुसार दल के नेता के लिए उपाध्यक्ष ‘बादल’ ने उम्मीदवारी फार्म भर कर जमा कर दिया है । वही सांसद नेम्वाङ ने उम्मीदवारी दर्ता के लिए फार्म ले गए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com