संसदीय दल के नेता में रामबहादुर थापा ‘बादल’ निर्वाचित
काठमांडू, चैत्र १८ – नेकपा एमाले के संसदीय दल के नेता में रामबहादुर थापा ‘बादल’ निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं । बुधवार संसदीय दल के नेता का चुनाव हुआ है जिसमें बादल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं ।
हलांकि कुछ देर पहले तक सांसद सुहाङ नेम्वाङ ने भी इस पद के लिए दावा किया था । लेकिन अन्तिम समय में मनोनयन दर्ता करने के समय तक उन्होंने कोई समर्थक और प्रस्तावक नहीं है । निर्विरोध निर्वाचित हुए बादल को सुहाङ ने खादा ओढ़ाकर बधाई दी है ।

