प्युठान के ऐरावती गाँवपालिका में लगी भीषण आग
काठमांडू, चैत्र २२ – प्युठान के ऐरावती गाँवपालिका में भीषण आग लगी है । ऐरावती–१ छेडाघाट में बीति रात आग लगने से आठ घर और १४ गोठ पूर्ण रूप में जलकर नष्ट हो गए हैं । ये जानकारी वडाध्यक्ष अमर रेश्मी मगर ने दी है । वडाध्यक्ष रेश्मी मगर के अनुसार स्थानीय ओमबहादुर रेश्मी मगर, मीनबहादुर रेश्मी मगर, गुमा रजाली, बलबहादुर रजाली, झबिन्द्र रजाली, धनबहादुर राना और डिला रजाली के घर गोठ जल गए हैं । वैसे आग लगने से कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है । आग लगने से घर में रहे अन्न जलकर नष्ट हो गए हैं । १२० से ज्यादा पशुधन की मौत हो गई है । वडाध्यक्ष रेश्मी मगर ने ‘मानवीय क्षति नही हुई है । १०८ बकरियां, ७ गायें और एक सुअर मारे गए हैं । उन्होंने कहा है कि ‘आग को नियंत्रण में लेने के क्रम में एक व्यक्ति सामान्य रुप से घायल हो गया ।’बीति रात साढेÞ ११ बजे के समय खाली गोठ में आग लग गई । कुछ ही समय में पूरी बस्ती में आग फैल गई । स्थानीय वासियों और प्रहरी के सहयोग में आग को नियंत्रण में लिया गया था ।


