सरकार ने किया आह्वान कार्यालय का काम घर से ही करें
काठमांडू, चैत्र २४ – सरकार ने कार्यालय का काम घर से ही करने का आह्वान किया है । सरकर ने इंधन संकट होने के कारण यह आग्रह किया है कि कार्यालय का काम घर से ही करें । मंत्रि परिषद् के निर्णय को सुनाते हुए मंत्री प्रतिभा रावल ने कहा कि कार्यालय का काम घर से ही करने का सरकार ने आग्रह किया है ।
उन्होंने कहा कि ’’पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण इंधन का संकट बढ़ता जा रहा है, और इस बात को सरकार नहीं छुपाएगी । सरकार ने आग्रह किया है कि अगर संभव हो तो कार्यालय का काम घर से ही करें । इंधन संकट के कारण सरकार ने दो दिन अवकाश दी है । इसके साथ ही उच्च पदस्थों के इंधन सुविधा में भी कटौती की है । इंधन के खपत को कम करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है ।’’ उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो जोर बेजोर प्रणाली भी लागू की जा सकती है ।


