Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीपी तिमल्सिना गिरफ्तार

 

काठमांडू, चैत्र २४ – पूर्व मिस नेपाल तथा अभिनेत्री उषा खड्गी के शिकायत के बाद संचारकर्मी जीपी तिमल्सिना को आज (मंगलवार) गिरफ्तार कर लिया गया है । खड्गी जीपी तिमल्सिना की पूर्व पत्नी भी हैं । अभद्र व्यवहार और अन्य अपराधों को लेकर उषा ने सोमवार भक्तपुर प्रहरी परिसर में शिकायत दर्ज की थी । इसके अलावे जीपी के विरुद्ध धमकी देने और मारपीट करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है ।
शिकायत दर्ज के बाद प्रहरी ने सोमवार दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की । बातचीत से जब बात नहीं बनी तो कानूनी प्रक्रिया के आधार पर तिमल्सिना को मंगलवार गिरफ्तार करने की जानकारी प्रहरी ने दी है । १७ चैत में फेसबुक द्वारा उषा ने नई सरकार से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा था कि सरकार को उसे न्याय देनी चाहिए । उन्होंने उसी समय प्रहरी, प्रशासन में शांति सुरक्षा मांगते हुए शिकायत दर्ज करने का संकेत भी दिया था । उन्होंने अंशभण्डा की बात को उठाते हुए कहा था कि उसे न्याय मिलनी चाहिए । २०७९ जेठ २६ गते उषा और जीपीबीच काठमांडू जिला अदालत में संबंध विच्छेद हुआ था । अलग होने के ६ महीने के बाद ही मंसिर १९ में अपनी प्रेमिका सविना अधिकारी के साथ जीपी ने दूसरी शादी कर ली थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *