Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी में परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र की मोटर साइकिल दुर्घटना में मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

 


जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । जलेश्वर बर्दीवास सड़क खण्ड के बखरी गाँव के पास मंगलवार के दोपहर दो मोटरसाइकिल एक आपस में टकराने से तीन छात्र झूलस कर घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिए। वही तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम से भेजा गया हैं। महोतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक तथा घायल मैट्रिक परीक्षा के छात्र थे। वे परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। दोनो मोटर साइकिल पर तीन तीन छात्र सबार थे। वे हैलमेट भी नही पहन रखे थे।बखरी गाँव के पास दोनो मोटर साइकिल आमने सामने टकरा गयी। इसभीषण टक्कर के बाद मोटर साइकिल आग लग गयी। सभी छात्र बुरी तरह झूलस गये। तीन छात्र घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिए। मृतक छात्र जलेश्वर नगरपालिका बार्ड 6 निवासी राम दयाल दास का पुत्र रवि दास, सुरेन्द्र दास का पुत्र सुभाष दास, तथा अजमल पट्टी गाँव के शत्रुघ्न मंडल के पुत्र अभिषेक मंडल हैं। वही
गंभीर रूप से घायल जलेश्वर नगरपालिका बार्ड 6 निवासी सुरेश दास का पुत्र रोहित दास, लखिन्द्र कापर का पुत्र अभय कापर तथा एक का पहचान नही हो पाया हैं।
तीनों शवो को पुलिस कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जलेश्वर अस्पताल भेज दिया हैं। घटना स्थल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गये। तथा कुछ समय के लिए सड़क को जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया, जिससे आबागमन बाधित रहा। पुलिस के हस्तक्षेप से सड़क सुचारू हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *