Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक: 9 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*9 अप्रैल 2026 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2083
शाके:-1948
उत्तरायण – याम्य/सौम्य गोल:
ऋतु:- *वसंत*
*सौर्य चैत्र मास की प्रविष्टे 26…*
माह:- वैशाख
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *सप्तमी सायं 6:00 तक उपरांत अष्टमी*
नक्षत्र :- मूल प्रातः 6:04 तक उपरांत पूर्वाषाढ़,
योग:- परिघ दिन में 3:30 तक उपरांत शिव,
करण:- बव एवं वालव,
सूर्योदय :- प्रातः 05:46
सूर्यास्त : संध्या 06:14
सूर्य :- *रेवती नक्षत्रे मीन राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *धनु राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*
*मीने भौम: बुध: कुम्भे,
मिथुने देव वृहस्पति।*
मेष राशौ भृगु नंदन,
शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*

*दोपहर 11:36 से 12:24 तक।*
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज श्री गणेश एवं अपराजिता पूजन पाठ एवं दुर्गा उपासना अखंड सुख सौभाग्य, उत्तम सन्तान सुख, सर्व सिद्धि दायक एवं उत्तम नौकरी आजीविका, एवं सफल प्रसन्नता दायक एवं सबके लिए विशेष दायक होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल:-*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज का दिन भी अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रह सकती है। मध्यान तक जोखिम वाले कार्यो से बचने का प्रयास करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।

यह भी पढें   नेपाल के बाल सुधारगृहों में अमानवीय हालात: क्षमता से चार गुना अधिक बच्चे, बुनियादी सुविधाओं का भी संकट

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक  क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। आज कार्य क्षेत्र पर आपकी लापरवाही के चलते अधिकारी वर्ग गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है आकस्मिक दुर्घटना अथवा किसी अशुभ समाचार के मिलने से मन परेशान होगा। सरकारी कार्य आज भी निरस्त करें। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन भी ग्रह स्थिति घर बाहर उथल पुथल कराएगी में आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख मध्यान बाद की प्रतीक्षा करें परिस्थितियां सुधारने पर राहत मिलने लगेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत अकस्मात खराब हो सकती है।

यह भी पढें   पाँचवें संस्करण के इक्वालिटी कप क्रिकेट का खिताब विराटनगर को

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे लेकिन आज हाथ खुला रहने से भविष्य में बड़े खर्च की योजना भी बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। लेकिन धन हाथ मे आने के बाद दिमाग उटपटांग कामो में उलझेगा साथ ही कुछ समय के लिये पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना ही हितकर रहेगा।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज थोड़ी विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर कीसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। आस-पडोसी की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार तो आएगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही भी बढ़ने से कोई खास लाभ नही उठा पाएंगे।

यह भी पढें   आधुनिक नेपाल में आज़ादी का मतलब : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहने के कारण भागदौड़ वाले कार्यो से बचने का प्रयास करेंगे। लेकिन फिर भी आज कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या के बाद आर्थिक  विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज टालना ही बेहतर रहेगा। सर, अथवा कमर से निचले भाग में समस्या बनने की सम्भवना है।

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। दिमाग में नए-नए विचार आने से किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। उत्तरार्ध के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। संध्या का समय थकान वाला रहेगा कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है।
*“हे चराचर जगत के स्वामी महादेव एवं स्वामिनी माता जगदम्बा, आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से मेरे सभी अपनों पर अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*सबके संपूर्ण सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए माता जी और महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और सबके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

 

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *