नेपाल बार एसोसिएशन द्वारा आज से विरोध प्रदर्शन

काठमांडू, जेठ ५ – नेपाल बार एसोसिएशन द्वारा आज से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । बार एसोसिएशन का कहना है कि सर्वोच्च अदालत प्रशासन ने संवैधानिक महत्व की रिट निवेदन दर्ता नहीं कर न्यायिक प्रक्रिया में ही अवरोध सिर्जना की है । बार एसोसिएशन आज से ही आंदोलन में उतर रही है ।
बार आज दोपहर १ः१५ बजे बार प्रांगण में लालटेन जलाकर अदालत प्रशासन की कार्यशैली विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करेगी । साथ ही इस बात का भी बार ने उल्लेख किया है कि आगामी दिन में सलाहकारों और इकाईयों से प्राप्त सुझावों के आधार पर बाकी कार्यक्रम सार्वजनिक करेगी । बार ने न्याय, विवेक और स्वच्छ प्रक्रिया के पक्ष में उतरने के लिए सम्पूर्ण कानून व्यवसायियों से आग्रह किया है कि वे सभी आंदोलन में सहभागी हों ।

