एमाले महासचिव पोखरेल ने सरकार के काम कारवाई के प्रति जताई असन्तुष्टि
काठमांडू, जेठ २६ – नेकपा एमाले के महासचिव शंकर पोखरेल ने सरकार के काम कारवाई के प्रति असन्तुष्टि जताई है ।
सामाजिक संजाल के माध्यम से उन्होंने यह असंतुष्टि जताई है । उन्होंने सामाजिक संजाल पर लिखा है कि सुशासन का नारा देकर सत्ता में आनेवालों के कामों और क्रियाकलापों को ही यदि सुशासन का मानक माना जाए तो है तो अब जनता को ही कहना होगा कि — ‘हो गया , हमें ऐसा सुशासन नहीं चाहिए ।’ नेकपा एमाले पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री के अभिव्यक्ति और सरकार के काम कारवाई के प्रति असंतुष्टि जताते हुए सदन में अवरोध करती आई है ।


