Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांवरिया हत्या के बिरोध में जनकपुरधाम में उग्र प्रदर्शन, जनकपुरधाम में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

 

जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर 30 जुलाई। रविवार की मध्य रात्रि में कांवरिया जत्था पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पत्थरबाजी के उत्पन्न हिंसा के बाद हुई गोली वारी से जय प्रकाश मेहता (24)से कांवरिया की मृत्यु हो गयी।वही एक दर्जन से अधिक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये।इस घटना के बाद पूरा मधेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। गुरुवार को जनकपुरधाम में हिन्दू सम्राट सेना, नेपाल हिंदू स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद तथा साधु संत तथा आम नागरिकों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया
जनकपुरधाम के जानकी चौक,राम चौक, जनक चौक, रामानंद चौक, मिल्स एरिया,पिड़ारी चौक सहित अन्य क्षेत्रों में युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह, गृहमंत्री का पुतला फूंक कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नेपाल को हिंदू राष्ट्र की घोषणा, मुस्लिम आयोग को भंग करने, रोहिंग्या तथा बंग्लादेशी घुसपैठियों मुस्लिम को नेपाल से बाहर निकालने जैसे नारे लगा रहे थे। जिला प्रशासन धनुषा ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह जगह बल का प्रयोग किया। स्थित बेकाबू होते देख सुरक्षा बलों ने दर्जनों आंसू गैस के गोली दागे है। स्थित को बिगड़ते हुए देख जिला प्रशासन धनुषा ने जनकपुरधाम नगरपालिका में अनिश्चितकाल के लिए तीन बजे से कर्फ्यू लगा दिया है। पूर्व पश्चिम राजमार्ग सोमवार से ही बंद है।आज से जनकपुरधाम से जटही, भिट्ठा मोड़,सम्सी आदि सीमा तक भी वस परिचालन बंद हो गया है। जनकपुरधाम के दशरथ नगर में मुस्लिम समुदाय द्वारा हमला किए जाने से तीन लोग घायल हुए हैं जिस में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।सभी घायलों की चिकित्सा प्रादेशिक अस्पताल में चल रही है। कर्फ्यू के बाद भी प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन जारी है। जनकपुरधाम में भी सेना का परिचालन किया गया है।इधर सिरहा में पुलिस की गोली से एक युवक की मृत्यु हो गयी है
वही एक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सिरहा में प्रदर्शनकारियों ने एक वयवसायिक प्रतिष्ठान को आग के हवाले कर दिया है।लहान,गोल बाजार, वीरगंज,इनरवा, विराटनगर, चंद्र निगाह पुर सहित पूरे मधेश के सभी शहरों में उग्र प्रदर्शन जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com