Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में कुता के गर्दन में नेता का नेमप्लेट लगाकर जुलुस, तथा थाली पिटकर बन्द का समर्थन

 

युवा द्वारा व्यंगात्मक कार्यक्रम, कुत्ता को प्रधानमन्त्री से लेकर शीर्ष नेता बना कर चाय बिस्कुट खिलाया

कैलास दास,जनकपुर, असोज ५ । आश्विन ३ गते आईतवार संविधानसभा से जारी किया गया संविधान के खुशी में दल का शीर्ष नेतागण ने राजधानी में ‘चियापान समारोह’ का IMG_2271 copyआयोजना कर उत्सव मनाया था । उसी को व्यांगात्मक शैली में धनुषा के युवाओं ने ‘चियापान समारोह’ का आयोजना किया था ।

संयुक्त युवा संघर्ष समिति ने अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंगलवार दिन के २ बजे जनक चौक में संविधान को विरोध करते हुए कुत्ता के गर्दन में प्रधानमन्त्री सुशिल कोइराला, एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, एमाओवादी का अध्यक्ष प्रचण्ड, गृह मन्त्री बामदेव गौतम और भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री विमलेन्द्र निधी का नेम प्लेट बाँधकर चाय बिस्कुट खिलाया है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में गुठी की पोखरियों पर बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

युवाओं ने नेतागण के नेम प्लेट टांगकर कुत्ता को नगरपरिक्रमा भी कराया है । व्यांगात्मक ‘चियापान समारोह’ मे संयुक्त युवा संघर्ष समिति का पदाधिकारीगण के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दल का प्रतिनिधि, युवा विद्यार्थी, व्यवसायी सहित सहभागी थे ।

उसी प्रकार समिति ने बन्द को कार्यक्रम यथावत रखकर आन्दोलन को और कडा बनाने के लिए विभिन्न पेशागत संघ संगठन, राजनीतिक दल तथा अन्य संघ संस्था के साथ अन्तरक्रिया करने का निर्णय भी किया गया है ।

यह भी पढें   *पहले जेल,वाद मे फेल* बालेन सरकार कि अराजक होती कार्यशैली ! : डा.विजय दत्त

IMG_2276 copyउसी प्रकार संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा ने जनकपुर में सिटी जुलुस प्रदर्शन किया है । सिटी जुलुस में सैकडौं की संख्या में महिलाए सहभागी थे तो करीब एक हजार से ज्यादा की संख्या में युवा तथा दल का नेतागण भी सहभागी थे । सहभागी ने नाराबाजी भी किया था । गृहमन्त्री राजिनामा दे, मधेश का माँग संविधान संशोधन कर लागू कर नारा भी बुलन्द किया था । नगर के विभिन्न चौक में सिटी जुलुस प्रदर्शन करते हुए जनक चौक पर आकर कोण सभा में परिणत हुआ था ।

यह भी पढें   *पहले जेल,वाद मे फेल* बालेन सरकार कि अराजक होती कार्यशैली ! : डा.विजय दत्त

वैसे ही मोर्चा ने साम सात बजे थाली पिटकर बन्द को समर्थन जनाया है । जनकपुर के घर घर से थाली जुलुस को आवाज गुञ्जा था । मोर्चा मंगलवार भी दिन भर मोटरसाइकल जुलुस प्रदर्शन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com