Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला परिक्रमा का डोला आज मरई में कल धु्रवकुण्ड को चलेगी

 

काठमान्डौ २ गते विजेता चौधरी

३० फागुन, मिथिला मध्यमा परिक्रमा महोत्तरी जिल्ला के सदरमुकाम जलेश्वर से चलकर आज मरई पहुँची है । पन्द्रह दिनों तक अनवरत चलने बाली उक्त परिक्रमा का आज पाँचवा दिन है । मरई पहुँचने के बाद आज का डोला एवम् खाल्सा अर्थात भक्तजनों की टोली वहीं पर विश्राम लेगी ।

janakpur

सुन्दर सदन अग्निकुण्डकी किशोरी जी का डोला एवम् कौचरी से मिथिला विहारी जी के दो डोलाओं के साथ परिक्रमा करनेवालों भक्तजनों के लगभग ४० दल साथ साथ चल रही है । लगभग डेढ लाख लोग परिक्रमा में शामिल है– मिथिला परिक्रमा संचालन व्यवसथापन समिति के संयोजक नवलकिशोर शरण बताते है ।

यह भी पढें   'नेपाल के सन्दर्भ में हिन्दी ' विषयक कार्यक्रम आयोजित

शरण कहते हंै– परिक्रमा में महिलाओं का उत्साह देखने लायक है । भजन–कीर्तन एवम् नाचगान करते हुए काफिला पुरे जोश के साथ आगे वढ रहा है । उन के मुताविक डोला विश्राम लेने के बाद पं श्यामलकिशोर झा द्वारा वाचित मिथिलामहात्म के कथा वाचन से भी यात्रीयों मे उत्साह का माहौल है । सभी तिरपेक्षणी स्वस्थ होने की बात शरण बताते है ।

डोला कल प्रातः महोत्तरी जिल्ला के धु्रवकुण्ड के लिए चलेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.