Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन समस्या से कांग्रेस संसदीय दल का निर्वाचन डाँवाडोल

 

संविधान संशोधन समस्या से कांग्रेस संसदीय दल का निर्वाचन डाँवाडोलSher Bahadur Deuba
काठमाण्डू, चैत्र १४
आज सुवह ११ बजे से कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय सिंहदरवार में निर्वाचन समिति की वैठक होने वाली है । सुत्रों के मुताविक वैठक में निर्वाचन तालिका के साथ संविधान के व्यवस्था अनुसार विधान संशोधन प्रक्रिया आगे बढ़ाइ जाएगी ।
गौरतलब है तत्कालीन सभापति सुशील कोइराला के निधन पश्चात रिक्त नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के नेता तथा कार्य समिति चयन डावाडोल अवस्था से गुजरने वाली है । नया संविधान के व्यवस्था अनुसार दल की विधान परिमार्जन करने की आवश्यकता आन पड़ी है । जिस के लिए संसदीय दल निर्वाचन के निर्णय आज की वैठक करेगी ।
कांग्रेस संसदीय दल के विधान अनसुार दल के नेता के साथ पाँच विकास क्षेत्र से एक एक व्यक्ति के दर से पाँच लोग और समावेशी के तरफ से १२ लोगों के साथ ही दल के कार्य समिति के १७ लगो के चुनाव करने की व्यवस्था है ।
संसदीय दल के निर्वाचन के लिये चैत्र ५ गते केन्द्रीय कार्य समिति बैठक ने केन्द्रीय सदस्य रमेश रिजाल के संयोजकत्वमे सुरेन्द्रराज पाण्डे एवम् गुरुराज घिमिरे सदस्य रहे समिति की गठन की गई है । इसी के साथ संसदीय दल के नेता के लिए सभापति शेरवहादुर देउवा एवम् पार्टी नेता रामचन्द्र पौडेल ने अपनी अपनी सक्रीयता बढायी है ।
निर्वाचन समितिके मुताविक चैत्र २२ गते ही निर्वाचन करने की सम्पूर्ण तैयारीयां चल रही है । समिति संयोजक रमेश रिजाल बताते हैं– चैत्र २२ से २४ गते के अन्दर ही निर्वाचन सम्पन्न होने की तैयारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.