Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीय समाजवादी युवा फोरम गठन ।। संविधान में मधेश की मांग स्थापित कराने के लिए युवा प्रतिवद्ध ।

 

संघीय समाजवादी युवा फोरम गठन ।। संविधान में मधेश की मांग स्थापित कराने के लिए युवा प्रतिवद्ध ।
दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु  
चैत्र १३
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल का भातृ संगठन संघीय समाजवादी युवा फोरम गठन हुआ है । कपिलवस्तु जिला के क्षेत्र नः २ में क्षेत्रीय युवाओं के समूह ने संघीय समाजवादी युवा फोरम गठन किया है । आज हुए युवा फोरम के क्षेत्रीय अध्यक्ष में असफाक अहमद खाँ चयन हए हैं । उसी तरह संजय चौधरी और रत्तीराम चौहान उपाध्यक्ष , बलराम चौरसिया सचिव , सुग्रीम यादव सहसचिव पद में चयनित हए हैं । अन्य सदस्यों में समसेख कमाल , नन्दलाल थारु , इरसाद अहमद , रामबृक्ष रैदास , देवी भूज मुनिक मल्लाह लगायत का २५ सदस्यीय समिति गठन हुआ हे । क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानन्द तिवारी की अध्यक्षता में संघीय समाजवादी फोरम के केन्द्रिय सदस्य शहसराम याादव की प्रमुख अतिथ्यता तथा फोरम के केन्द्रिय सदस्य इसरार अहमद खाँ के विशिष्ट अतिथ्यता में हुए बैठक में चन्द्रिका प्रसाद यादव , काशीराम यादव , रामरक्षा जयसवाल , इस्कार अहमद खाँन , नाथु कोहाँर , अजय शहानी , नारायन यादव , मुन्तार अहमद लगायत के केन्द्रिय तथा जिल्ला स्तरीय नेताओं की उपस्थिति थी । भेला के समापन समारोह का समापन तथा नव गठित समिति को शुभकामना सन्देश देते हुए फोरम के केन्द्रिय सदस्य एवम् भेला के प्रमुख अतिथि शहसराम यादव ने संविधान में बाँकी रहे मांग को पूरा कराने के लिए युवाओं को प्रतिवद्ध होकर आन्दोलन के लिए तैयार रहने का आग्रह किया । उसी तरह फोरम नेपाल के केन्द्रिय सदस्य एवम् विशिष्ट अतिथि इसरार अहमद खाँ ने कहा कि संघीय समाजवादी फोरम नेपाल एक पार्टी मात्र न होकर एक विचार भी हे । फोरम के जिला सचिव शैलेन्द्रकुमार यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक नेता कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहने की जानकारी विसराम यादव ने दी । कार्यक्रम पकडी में सम्पन्न हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.