Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दहेज ना लाने की वजह से अनिता की हत्या

 

दहेज ना लाने की वजह से अनिता की हत्या

सर्लाही चैत १९ गते सर्लाही के फुलपरासी में दहेज ना लाने के कारण एक महिला की हत्या हुई है , फुलपरासी गाविस ४ के अनितकुमार ने अपनी पत्नी की हत्या की है यह जानकारी स्थानीय बासिन्दा ने दी है । अनित की शादी बगदह गाविस की २० वर्ष की अनिता के साथ गत जेष्ठ २२ गते हुई थी । शादी में अनिता के परिवार ने १०लाख रु. नगद और मोटरसाइकिल दिया था । अनिता के उपर फिर से दो लाख रुपया लाने का दवाब दिया जा रहा था । जो नहीं लाने के कारण गर्भवती अनिता को शारीरिक और मानसिक यातना दी जा रही थी यह गाँववाले का कहना है । अनिता की हत्या चैत्र १५ गते हुई है ।
सर्लाही के प्रहरी नायब उपरीक्षक सीताराम रिजाद ने घटना के विषय में अनुसंधान होने की बात बताई है । घटना की प्रकृति को देखकर यह लग रहा है कि हत्या हुई है किन्तु जबतक पोस्टर्माम का रिपोर्ट नहीं आ जाता तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता । अनित के ससुरालवालों का कहना है कि अनिता ने विष खाकर आत्महत्या की है । सर्लाही में महिला हिंसा की बढती घटना को लेकर मानवअधिकारकर्मियों ने चिन्ता जताई है । इसके पूर्व एक महीना पहले सर्लाही की ही एक महिला ने परिवार की यातना से तंग आकर अपनी दो बच्चियों के साथ आत्महत्या कर ली थी । एक महीना की अवधि में नोकेल्वा में दो महिला की हत्या, अर्नाहमा में ९ वर्ष की बालिका के साथ बलातकार, सलेमपुर में गर्भवती महिला को घर से निकालना आदि जैसी घटनाएँ बढती जा रही हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.