Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आर्थिक नाकाबन्दी की सम्भावना ःमहतो

 

आर्थिक नाकाबन्दी की सम्भावना ःमहतो
चैत्र १९गते विराटनगर ।
rajendra-mahatoसद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा है कि अगर सरकार का यही रवैया रहा तो विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों के द्वारा नेपाल पर आर्थिक नाकाबन्दी लगने का खतरा बढ सकता है । बिराटनगर में संचारकर्मियों के साथ बात करते हुए महतो ने कहा कि नया संविधान में मधेशी जनजाति, दलित, मुस्लिम आलि की असंतुष्टि को देखते हुए विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों ने नेपाल के संविधान के प्रति अपनी असंतुष्टि जताई है । अमेरिका बिलायत और संयुक्त राष्ट्रसंघ ने तो पहले ही अपनी असंतुष्टि जता दी है ।अब तो २४ राष्ट्र के संगठन युरोपियन युनयन ने भी नेपाल के संविधान को अधूरा और विभेदकारी बताया है और आन्दोलनरत पक्ष के साथ वार्ता करने पर दवाब दिया है ।
नेपाल सरकार सहयोगी देशों के सुझाव के विरोध में वक्तव्य निकाल कर समस्या को बढा रही है । नेपाल सरकार के इस रवैए से नेपाल विश्व में अकेला पड जाएगा । इस बात के लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी । आर्थिक नाकाबन्दी से जनता मार में पडेगी । इसलिए सरकार को सचेत होना आवश्यक है । सरकार को अभी के माहोल में वार्ता बढानी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.