सिंहदरवार चौतर्फी घेराव, सडक अबरुद्ध करने के क्रम में गठबंधन ने तोड़ी सरकारी गाड़ी
सडक अबरुद्ध करने के क्रम में गठबंधन ने तोड़ी सरकारी गाड़ी
सम्वाद्दाता, काठमाण्डू ,जेठ 2 ।
आन्दोलनरत मधेशी मोर्चा सहित के संघीय गठबंधन द्वारा सिंहदरवार घेराव जारी आंदोलन के क्रम में माइती घर मण्डला में कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी गाडी में तोर फॉर किया है । गाड़ी जबरदस्ती अबरोध का अवज्ञा करते हुए सिंहदरवार की और जा रही थी । गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने वा1झ 3610 नम्बर की सफेद प्लेट वाली सरकारी गाड़ी का पिछला सीसा तोड़ डाला है । गाड़ी में सवार चालक और कर्मचारी को कोई चोट नही आई है । आन्दोलनरत गठबंधन द्वारा काठमाण्डू केंद्रित आंदोलन के क्रम में आज सिंहदरवार के चारो
नाका में यातायात अवरुद्ध करते हुए धरनापर वैठ कर सिंहदरवार को घेर रखा है ।




