Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू अस्त व्यस्त, सिंहदरबार तक पहुँची गठबन्धन, कहा सरकार को झुकाएगें

 

विजेता चौधरी, जेठ २ काठमाण्डू |
मधेसी मोर्चा सहित के २९ दलीय गठबन्धन देश के मुख्य प्रशासनीक निकाय सिंहदरबाार का घेराऊ करके पूरा काठमांडू को अस्त व्यस्त कर दिया है । पहिचान सहित के प्रदेश, दो प्रदेश होने चाहियें माग के साथ ११बुँदे माग करते हुए गठबन्धन ने आज सिंहदरबार घेराऊ किया है ।

DSCN2587
गठबन्धन आवद्ध दल के नेता तथा कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी के झण्डा व विभिन्न माग सहित के व्यानर के साथ माइतिघर मण्डला तथा हनुमान थान मे धर्ना पर बैठी है । आन्दोलनरत नेताओं ने सात प्रदेश के संविधान स्वीकार न करने की माग करते हुए जातीय पहिचान कायम हो, एसा प्रदेश का सिमांकन करने का माग भी किया ।
साष्ट्रीय मधेस समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शरतसिंह भण्डारी ने आन्दोलन को कमजोर बनाने के लिए हमारे कार्यकताओं को नागढुंगा मे रोकने का आरोप लगाते हुए कहा काठमाण्डू केन्द्रीत ये आन्दोलन तत्काल सरकार को झकाएगी ।

यह भी पढें   महाभारत और रामराज्य का जनकः ‘पौराणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में एक विश्लेषण’ : अजय कुमार झा

DSCN2594
वहर हाल सिंह दरबार के दक्षिण गेट घेराऊ करने का नेतृत्व सदभावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने लिया है । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने माइति घर के तरफ से सिंघदरबार घेरने का नेतृत्व संभाला है ।
नया वानेश्वर ३ नम्बर गेट से बिजुली बजार होते हुए हनुमान थान तक जुलुस एवम् उस के बाद पुलिस घेरा तोड कर दक्षिण गेट तक पहुँचने का योजना गठबन्धन का है ।
कुपण्डोल, थापाथली से ही सिंहदरबार के चारों तरफ कडी सुरक्षा तैनाथ करदीया गया है । नेपाल प्रहरी के साथ शसस्त्र पुलिस भी धर्ना स्थानो पर बहुत बड़ी संख्या मे खटाइ गइ है । धर्ना व नाराबाजी के दौरन एक दो स्थान पर सामान्य झडप के अलावा मोर्चा शान्तिपूर्ण नाराबाजी कर रही है ।
वही पर सरकार ने हनुमान थान क्षेत्र को निसेधित क्षेत्र करार किया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

DSCN2596
गौरतलब है संविधान प्रति असंतुष्टि जनाते हुए मधेसी मोर्चा ने तराइ केन्द्रीत आन्दोलन किया था । करिब ६ महिना लम्बा आन्दोलन करने के पश्चात भी मधेस के माग राज्य ने संबोधन नही किया कहते हुए विभिन्न २९ दल सहित के संघीय गठबन्धन बनाकर काठमाण्डू केन्द्रीत आन्दोलन आरम्भ हुवा है ।

DSCN2582 DSCN2583 DSCN2584 DSCN2601 DSCN2602

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.