Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एड्स प्रभावित तथा संक्रमित बालबालिकाओं को शैक्षिक सामग्री वितरण ।।

 

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु,जेष्ठ ७
आज कपिलवस्तु के तौलिहवा में एच.आई.भि एड्स प्रभावित तथा संक्रमित १ सौ १ बालबालिकाओं को शैक्षिक सामाग्री तथा ड्रेस वितरण किया गया । जिला में एड्स के क्षेत्र में विगत लम्बे समय से काम करते आ रहे सक्रिय सेवा समाज कपिलवस्तु के पहल में ये शैक्षिक सामग्री वितरण किया गया ।

s=photo

सक्रिय सेवा समाज कपिलवस्तु शाखा तथा ल्यान्स क्लाब कपिलवस्तु के संयुक्त रुप में हुए शैक्षिक सामग्री वितरण में विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संघसंस्था की उपास्थिति थी । शैक्षिक सामग्री पाने के बाद प्रभावित तथा संक्रमित बालबालिकाओं में पढने की आशा बच्चों की मुस्कान बता रही है सक्रिय सेवा समाज कपिलवस्तुकी जिला टिम लीडर सुशिला बेलवासे ने कहा । जिला में प्रभावित तथा संक्रमित बालबालिका को वितरण करने की योजना बताई ।

यह भी पढें   चौधरी फाउंडेशन और नबिल बैंक ने 15 करोड़ की बहु-चरणीय राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यक्रम की घोषणा की

s=photo 3

 शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम में १ सौ १ बालबालिकका को १ लाख २० हजार बराबर की सामग्री वितरण करने की जानकारी लायन्स क्लब के अध्यक्ष गणेशलाल कर्ण ने दी । कार्यक्रम में उपास्थित समाजसेवी दिनेश हमाल ने कहा कि यह एक सराहनीय काम है और आने वाले दिनों में भी ऐसे काम करने की प्रतिबद्धता जताई । इसी तरह कार्यक्रम में बोलते हुए गैर सरकारी संस्था महासंघ के अध्यक्ष प्रविण श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रयास से प्रभावित परिवार को सहयोग मिलेगा । कार्यक्रम में बोलते हुए जिला शिक्षा अधिकारी हरिगौतम ने कहा कि यह काम मंदिर में पूजा करने से कम नहीं है और हम आगे भी यह काम करेंगे । लायंस क्लब के अध्यक्ष गणेशलाल कर्ण की अध्यक्षता, जिला शिक्षा अधिकारी हरि गौतम की प्रमुख आतिथ्यता, जिला शिक्षा कार्यलय के सहायक जिला शिक्षा अधिकारी सुर्य भुषाल, कपिलवस्तु नगरपालिका के कार्यकारी अधिकृत निरन भट्राई की विशिष्ट आतिथ्यता , गैरसरकारी संस्था महासंघ कपिलवस्तु के अध्यक्ष प्रविण श्रीवास्तव, पत्रकार महासंघ के किरणमान बाज्रचार्य, जिला जन स्वास्थ्य कार्यालय कपिलवस्तु में मधुकर श्रेष्ठ आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन सक्रिय सेवा समाज कपिलवस्तु की टीम लीडर सुशिला बेलवासे ने किया था ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ – अबतक ३८९ लोगों के शव बरामद

s=photo 2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com