आमरन अनसन पर बैठी पीडिता खातुन की स्वास्थ अवस्था नाजुक
गौर, अषाढ १३
पति के मृत्यु के दोषी जेलर के उपर कारवाही की माग करते हुए अषाढ १० गते से जिला कारागार गौर के गेट पर बैठी महिला का स्वास्थय अवस्था विगरता जा रहा है ।

दोषी के उपर कारवाही ताथा क्षतिपूर्ति का माग करते हुए अनसन पर बैठी अकोल्वा गाविस ८ की ५० वर्षिया सगिरा खातुन का स्वास्थय अवस्था विगरने के बाद उन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ना किया गया है ।
इलाज में लगे चिकित्सक ने बताया खातुन का शरिर खान न खाने की वजह से कमजोर पडने के साथ शरिर में पानी का मात्रा कम है ।
वन्दी जीवन वितारहें पीडित के पति शेख मुवारक का इलाज जेलर अनिता राजलवट ले समय पर नहीं कराने की वजह से २०७२ पुस १७ गते को मृत्यु हुआ था । उस के बाद विरोध में उतरे परिवार ने दोषी के उपर कारवाही न होने तक शव नही लेने के अडान के बाद स्थानीय प्रशासन ने कारवाही करने तथा उचित क्षतिपूर्ति देने की सहमति हई थी जिसका पालन न होता देख पीडिता ने अषढ १० गते से जेल के मुख्य दरवाजे पर आमरन अनसन जारी रखा है ।

