Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंग्रेज के जमाने की नेपालगंज से जोडने वाली भारतीय रेलवे सेवा पहली बार बन्द

 

अंग्रेज के जमाने की नेपालगंज से जोडने वाली भारतीय रेलवे सेवा पहली बार बन्द
खजुरा, अषाढ २६
रुपैडिया से गोण्डा होते हुए नेपालगंज जोडने वाली रेल सेवा मर्मत व विस्तार करने के लिए पहली बार बन्द कर दिया गया है ।
अंग्रेज के जमाने से चलते आ रहे उक्त रेल सेवा को भारत सरकार ने पहली बार बन्द किया है । भारत सरकार ने रेल की लिक बहुत पुरानी होने के कारण आवश्यक मर्मत तथा विस्तार करने के लिए सेवा बन्द करने की बात बताई है ।
भारत सरकार ने रुपैडिया–गोण्डा तक की पुरानी रेल सेवा हटाकर ब्रोडगेज की बडी लाइन सेवा संचालन करने का निर्णय लिया है । उक्त कार्य के लिए मर्मत का कार्य आरम्भ हो चुका है ।
इधर रेलवे सेवा बन्द होने के बाद रुपैडिया–गोण्डा तक का सीधा रेल सम्पर्क चार दिनों से टूटा हुआ है । बाँके के प्रमुख जिला अधिकारी रविलाल पन्थ ने नेपालगंज जोडनेवाली रेल सेवा भारत ने बन्द करने के विषय मे जानकारी न होने की बात बताई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com