Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुसैली में सद्भावना का गाँव कमिटी गठन , ५१ कार्यकर्ता सद्भावना पार्टी में प्रवेश

 

वीरगंज, सावन १९ , राकेश साह

पर्सा के गाबिस बसडिलवा में आज सदभावना पार्टी का गाँव एकाई कमिटी गठन किया गया है । बसडिलवा गाबिस के वडा नं. ६ मुसैली टोल में ध्रुव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में २१ सदस्यीय गाँव कमिटी गठन किया गया है । नव गठित कमिटी के उपाध्यक्ष में बिन्दा देवी सहनी, सचिव जय राम साह, कोषाध्यक्ष बिरेन्द्र यादव, सदस्य मुन्ना साह, रामबाबु मंडल, राजकुमार मंडल, निरंजन मंडल, भोला महतो, संतोष सहनी , रुपेश महतो आदि है ।

यह भी पढें   नेपाल-भारत सीमा पर बढ़ी नाराज़गी, सरकार मौन, सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने भी उठाए सवाल

sadbvavna flaf

इसी तरह समूह ने चार सदस्यीय सलाहकार कमिटी समेत गठन किया है । सलाहकार समिती में अनुप राउत, भोला महतो, रामअयोध्या यादव और पारस यादव हैं ।

सदभावना पार्टी पर्सा के बरिष्ठ नेता किसोरी यादव की अध्यक्षता में हुए बैठक में सुरेश साह, हरिओम गुप्ता, दिनेश चौरसिया, राजकुमार साह, ध्रुप यादव, जगरनाथ प्रसाद यादव, हरिन्द्र यादव, बिन्दा देवी सहनी जोन्ही देवी कानु लगायत की उपस्थिति थी ।

इसी तरह संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के जिला सदस्य जगरनाथ प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिला सदस्य, क्षेत्रीय सदस्य और गाँव कमिटी सदस्य मिला कर ५१ लोग फोरम नेपाल परित्याग कर सदभावना पार्टी में प्रवेश होने की जानकारी जिला के बरिष्ठ नेता किसोरी यादव ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.