Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

‘मैथिली पत्रकारिता सम्मान-2016’’ से सम्मानित हुए मिथिला मिरर के संपादक ललित

 

dsc_3772हिमालिनी ,२८ सेप्टेम्बर,दिल्ली
मिथिला विकास परिषद् कोलकाता द्वारा क्रांतिकारी मैथिली आंदोलनी बाबू साहेब चैधरी के जन्म शताब्दी और कविचूड़ामणि काशीकांत मिश्र ‘मधुप’ की स्मृति में कोलकाता के बड़ाबाज़ार लाइब्रेरी स्थित आचार्य विष्णुकांत शास्त्री सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मिथिला मिरर के संपादक ललित नारायण झा एवं प्रभात ख़बर कोलकाता के संपादक तारकेश्वर मिश्र को क्रमशः मैथिली एंव हिन्दी पत्रकारिता में बहुमुल्य योगदान के लिए ‘‘मैथिली पत्रकारिता सम्मान-2016’’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए बांग्ला साहित्कार एवं साहित्य अकादमी कोलकाता के पूर्व सचिव रामकुमार मुखोपाध्याय ने कहा कि बिना मैथिली के बांग्ला साहित्य की परिकल्पना की ही नहीं जा सकती है। आज अगर रविन्द्र नाथ ठाकुर को नोबेल शांति पुरस्कार मिला है तो उसकी पटकथा कविकोकिल विद्यापति ठाकुर चार-पांच सौ वर्ष पहले ही लिख चुके थे।
कई सत्र में चले काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता अशोक झा ने किया। विभिन्न सत्र में कई कवियों ने बाबू साहेब चैधरी एवं मधुप जी पर काव्यपाठ किया। जिनमें सियाराम झा ‘सरस’ बुद्धिनाथ मिश्र, अशोक झा, अंजय चैधरी, कमलेश झा, युगल किशोर झा, लक्ष्मण झा, प्रोफेसर श्रृष्टि नारायण झा, कामदेव झा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम का संचालन भाष्कर ने किया। इसके अलावे मैथिली गीत-गयान प्रतियोगिता में विजयी आशा मिश्र, गीता मिश्र, कुमारी अंबे झा, निशा झा एवं अंजना इस्सर को भी मैथिली सम्मान से सम्मानित किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *