Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग,पांच लाख लोगों के हस्ताक्षर

 

पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस स्थित कार्यालय को पांच लाख लोगों के हस्ताक्षरों वाली ऑनलाइन पिटीशन इस बाबत प्राप्त हुई हैं।

पिटीशन (याचिका) में पाकिस्तान को आतंकवाद समर्थक देश घोषित करने की मांग की गई है। अमेरिकी व्यवस्था के अनुसार किसी मुद्दे पर एक लाख लोगों के मांग करने पर राष्ट्रपति कार्यालय की बाध्यता हो जाती है कि वह उसका जवाब दे। इस लिहाज से यह मांग पांच गुणा ज्यादा लोगों ने की है। इन ऑनलाइन पिटीशन की शुरुआत आरजी नाम के व्यक्ति ने 21 सितंबर को की।

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल और भारत के विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर बीच

राष्ट्रपति कार्यालय के जवाब के लिए 30 दिन के भीतर एक लाख लोगों की पिटीशन की जरूरत होती है। लेकिन यह जरूरी आंकड़ा हफ्ते भर से भी कम समय में पूरा हो गया और अब मांग करने वालों की यह संख्या पांच लाख तक पहुंच गई है। माना जा रहा है कि इस अभियान के तहत कुछ ही दिनों में व्हाइट हाउस में दस लाख पिटीशन पहुंचेंगी। पिटीशन स्वीकार करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है।

यह भी पढें   एशियन गेम्स: बारिश के कारण नेपाल-जापान मैच रद्द, नेपाल ग्रुप विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुँचा

अभियान में शामिल अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिक अंजू प्रीत के अनुसार हम दस लाख लोगों को शामिल करने से पहले नहीं रुकेंगे। सूत्रों के अनुसार ओबामा प्रशासन इस मांग पर 60 दिनों में अपना रुख स्पष्ट करेगा। अंजू प्रीत के अनुसार अब समय कार्रवाई का है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह खुद से जुड़े दस लोगों को पिटीशन भेजने के लिए प्रेरित करे। हमारा धन कल्याण कार्यो पर खर्च होना चाहिए, न कि आतंकवाद पर।

यह भी पढें   नेपाली जनता के साथ खड़े हैं – एन्थोनी अल्बानीज

पिटीशन भेजने का यह अभियान सांसद टेड पो और डाना रोहरबेचर द्वारा प्रतिनिधि सभा में पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने के प्रस्ताव पेश करने के बाद शुरू हुआ है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com