डेंगु रोग का प्रकोप बढता हूआ
चितवन, कार्तिक १ ।
दो महिने से चितवन में फैली डेंगु रोग का प्रकोप नियन्त्रण का प्रयास असफल होता नजर आ रहा है । जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय चितवन ने डेंगु रोग फैलाने बाले मच्छर का लार्भा खोजकर नष्ट करने का अभियान सहति शहर तथा बजार व बस्ती के कई क्षेत्रों में चेतनामूलक कार्यक्रम का आयोजना भी किया फिर भी रोग का प्रकोप घटा नहीं है ।।
जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय से प््रााप्त जानकारी के मुताविक भादव के पहले हप्ते से फैला डेंगु ने पिछले दो महिने में १ सौ ७८ लोग संक्रमित हुए हैं । जनस्वास्थ्य कार्यालय ने बताया आभी भी चितवन के रत्ननगर में इस रोग का प्रकोप बढता नजर आ रहा है । कार्यालय के मुताविक चितवन में देखा गया डेंगु रोग का संक्रमित ८० प्रतिशत रत्ननगर बाजार क्षेत्र के ही हैं । यद्यपि नियन्त्रण अभियान जारी होने की बात कार्यालय ने बताया ।
एडिस एजेप्टाई नाम के संक्रमित मादा मच्छर के काटने से ये रोग फैलता है । ये मादा किसी भी बर्तन में जमें साफ पानी में बच्चा पालती है । बहरहाल इस रोग का खास इलाच अभी तक पता नही चला है इसी लिए लक्षण देख कर इलाज करने चाहिये चिकित्सक बताते हैं ।


