Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकारी छुट्टी का निर्णय राष्ट्रपति भण्डारी की चाह पर

 

विजेता चौधरी, काठमांडू, कार्तिक १२ ।
भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आने पर एक दिन की सरकारी छुटिट देने का निर्णय राष्ट्रपति विद्या भण्डारी की चाह पर होने की खुलासा किया गया है ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने आज सिंहदरबार में माओवादी निकट के विभिन्न संगठन के अध्यक्षीय भेंटभाट के क्रम में उक्त बात की खुलास की । उन्होंने इस में सभी दलों की समर्थन होने का भी दावा किया है ।

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत घटाने के लिए जेन–जी नागरिक अभियान का प्रदर्शन

Prachand
भारतीय राष्ट्रपति के नेपाल भ्रमण कै क्रम में सरकार ने एक दिन की छुटिट देने का निर्णय लेने के बाद से इस बात को लेकर चौतर्फि आलोचना हो रही है । बृहस्पतिबार को मन्त्रीपरिषद बैठक ने उक्त बात का निर्णय लिया था । यद्यपि प्रखर आलोचना के बाद प्रधानमन्त्री ने छुटिट देने का निर्णय के विषय में अपना मुह खेला है ।
प्रधानमन्त्री दाहाल ने विभिन्न विद्यार्थी संगठन के प्रतिनिधियों की भेंटघाट के क्रम में सभी दलों की सहमति में छुटिट देने की बात की ।
भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी कार्तिक १७ गते से १९ गते तक तीन दिनों के नेपाल के राजकीय भ्रमण में आ रहें हैं ।
एक सहभागी ने बताया प्रधानमन्त्री दाहाल ने भेंटघाट में कहा सरकार ने भारतीय राष्ट्रपति के आग्मन में छुटिट देने का निर्णय राष्ट्रपतिजी के आग्रह पर किया गया है । ये निर्णय सभी दलों के परामर्श पर हुआ है । उन्होंने सभी दल इस से सहमत है बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *