Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली : रेलवे स्टेशन से 27 लाख की नई करेंसी बरामद, सभी नोट 2000

 

img-20161125-wa0025

*नई दिल्ली.मधुरेश* -25  नवम्बर ।  दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने 27 लाख की नई करेंसी बरामद की है. ये करेंसी दिल्ली के हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर से एक फॉर्च्यूनर कार से मिली. सभी नोट दो हज़ार के हैं जो मुम्बई से बदलकर दिल्ली लाए गए थे. क्राइम ब्रांच ने करेंसी लाने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

क्राइम ब्रांच सूत्रों का कहना है कि ये पैसा दिल्ली के रहने वाले एक बड़े उद्योगपति का है जो अभी फ़रार है. नोटबंदी की चोट के बाद जहां एक तरफ देश की जनता दो-दो हज़ार की नई करेंसी पाने के लिए घंटो कतारों में खड़ी नज़र आ रही है वहीं दूसरी तरफ कुछ जुगाड़बाज़ ऐसे भी हैं, जिन्हें बिना लाइन में लगे लाखों-करोड़ों की नई करेंसी मिल रही है.

यह भी पढें   नेपाल की भोटेकोशी बाढ़ का असर भारत तक पहुँचा, उत्तर प्रदेश में सात शव बरामद

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ही रैकेट के लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार शाम दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दो लोगों पकड़ा. इन दोनों के पास से 27 लाख की नई करेंसी बरामद की गई जो मुंबई से दिल्ली लाई गई थी. दिलचस्प बात ये है कि ये पूरी रकम दो हजार के नोटों में लाई गई थी.

आरोपियों में अजीत पाल सिंह और राजेंद्र शामिल हैं. ये दोनों दिल्ली के पीतमपुरा के रहने वाले हैं और मुम्बई से पैसा बदलकर दिल्ली ला रहे थे. इन लोगों के पास से मिले सभी नोट दो हजार के हैं. पुलिस का कहना है कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.

पुलिस का दावा है कि अजीत पाल सिंह और राजेंद्र सिंह ट्रेन से जब दिल्ली पहुंचे तो उन्हें लेने के लिए ये सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार वहां पहुंची थी. स्टेशन से निकलने के बाद दोनों आरोपियों ने जैसे ही पैसा गाड़ी में रखा, क्राइम ब्रांच ने उन्हें दबोच लिया. पुलिस का कहना है कि HR 12AB 0002 नंबर की ये कार संजय मल्लिक नामक शख्स की है.

यह भी पढें   भीषण बाढ़ में अब तक 320 भारतीय नागरिक लापता

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जो पैसा बरामद किया गया है वो भी संजय मल्लिक का ही है. पुलिस को दिए अपने बयान में अजीत पाल ने कबूला है कि वो संजय मल्लिक का पड़ोसी है और उनके पैसे लेकर ही मुंबई से संपर्क क्रांति ट्रेन के जरिए दिल्ली आया था. अजित पाल सिंह ने बताया है की वो इनकम टैक्स भरता है, और खुद की सोर्स ऑफ़ इनकम सैलरी है.

यह भी पढें   डीएनए टेस्ट में मदद कर रही है भारत से आई फोरेन्सिक टीम

बताया जा रहा है कि संजय मल्लिक दिल्ली का एक बड़ा कारोबारी है और हिमाचल में उसकी दवा फैक्ट्री है. पुलिस का दावा है कि मल्लिक अपने पैसों के अलावा अपने करीबियों की करेंसी बदलवाने का काम भी कर रहा था और अब तक वो मुंबई से डेढ़ करोड़ की करेंसी मंगा चुका है. संजय मल्लिक की बेटी भी 50 लाख रूपए के साथ लापता है.

फिलहाल संजय मल्लिक फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है. साथ ही करेंसी बदलने के इस रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस और इनकम टैक्स के अधिकारी मुंबई में भी धरपकड़ की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली क्राइम ब्रांच और इंकम टैक्स की टीम मामले की जांच में जुटी है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com