Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमल थापा को उप प्रधानमंत्री पद देने की पेशकश

 

kamal thapa

काठमाडौं,

संविधान संशोधन के लिए संसद में दो तिहाइ मत पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ने राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा को उपप्रधानमन्त्री बनने का आग्रह किया है । प्रमुख प्रतिपक्षी एमाले संशोधन में सहभागी नहीं होने के कारण राप्रपा अध्यक्ष थापा को उपप्रधानमन्त्री का सम्मानजनक जिम्मेदारी देकरसंशोधन के लिए दो तिहाइ मत पूरा करने का प्रयास प्रधानमन्त्री का है ।
प्रधानमन्त्री के आग्रह के बारे में अध्यक्ष थापा ने आधिकारिक निर्णय अभी नहीं किया है ।
स्रोत के अनुसार प्रधानमन्त्री दाहाल ने अनौपचारिक रूप में उपप्रधानमन्त्री सहित परराष्ट्र और स्थानीय विकास मध्य एक मन्त्रालय की जिम्मेवारी लेने का आग्रह किया है । हाल परराष्ट्र मन्त्रालय का नेतृत्व कांग्रेस नेता डा.प्रकाशशरण महत और स्थानीय विकास मन्त्रालय का नेतृत्व माओवादी केन्द्र के नेता हितराज पाण्डे कर रहे हैं ।
उप प्रधानमन्त्री के लिए अध्यक्ष थापा को सरकार में सहभागी कराने के लिए परराष्ट्र से अधिक स्थानीय मन्त्रालय की जिम्मेदारी देना सहज होगा । राप्रपा ने उपप्रधानमन्त्री सहित परराष्ट्र वा स्थानीय और पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय की जिम्मेवारी मांग करने की जानकारी स्रोत ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com