निर्धारित समय सीमा के भीतर संशोधन प्रस्ताव नहीं लाने पर सरकार के विरुद्ध कडा आन्दोलन – सदभावना अध्यक्ष महतो
भैरहवा, मंसिर १२

मधेसी ,दलित ,मुस्लिम ,आदिवासी जनजाति लगायत सम्पुर्ण सिमान्तकृत समुदाय का मांग सम्बोधन नहीं होने तक आन्दोलन जारी रहने की बात सदभावना पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कही है ।
प्रेस मंच नेपाल रुपन्देही शाखा भैरहवा में हुए पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए अध्यक्ष महतो ने यह बात कही । महतो ने मधेस आन्दोलन के मागों को सम्बोधन न कर सकने वाले संशोधन विधेयक मान्य न होने की बात कही । उन्होंने कहा कि मधेस के भूभाग को पहाड में मिलाने का काम अनुभित है । हरेक भेदभाव से मुक्त समाज का निर्माण ही हमारा मुख्य एजेन्डा है । महतो ने चेतावनी देते हुए कहा मि संशोधन के बिना चुनाव हो ही नहीं सकता ।
उन्होंने कहा कि हमें हमेशा तैयार रहना है किसी भी समय आन्दोलन करने की अवस्था आ सकती है ।
पत्रकार सम्मेलन में सद्भावना पार्टी के उपाध्यक्ष ओम प्रकास यादव (गुल्जारी) ,केन्द्रिय सदस्य मोहन चौधरी ,प्रेस मंच नेपाल के केन्द्रिय अध्यक्ष सन्तोष पटेल लगायत की उपस्थितिथी ।

