Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थाइलैंड की जनता सेना समर्थित नए संविधान के पक्ष में

 

बैंकाक, प्रेट्र। थाइलैंड की जनता ने रविवार को सेना समर्थित नए संविधान के पक्ष में मतदान किया। आलोचकों ने यह संदेह जाहिर किया है कि इस संविधान से सत्ता पर सेना की अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है।

जनमत संग्रह में देश के करीब पांच करोड़ मतदाताओं से यह पूछा गया कि ‘क्या आप मसौदा संविधान को स्वीकार करते हैं?’ इसका जवाब ‘हां’ या ‘नहीं’ में देना था। ‘हां’ के पक्ष में मतदाताओं का बहुमत मिलने से यह मसौदा संविधान बन जाएगा। इसके लिए रविवार को मतदान कराया गया और उसी दिन मतों की गिनती भी शुरू हो गई। चुनाव आयोग के अनुसार, अभी तक 86 फीसद मतों की गिनती हो चुकी है। इसमें से 62 फीसद ने इसका समर्थन किया है। नए संविधान से अगले साल चुनाव कराए जाने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

यह भी पढें   महाविनाशकारी 'हिम-विस्फोट': लांगटांग में 2.5 करोड़ घनमीटर हिमचट्टान के गिरने से रसुवागढ़ी में प्रलय

नए संविधान के समर्थकों का कहना है कि इससे राजनीतिक उथल-पुथल खत्म करने में मदद मिलेगी। जबकि आलोचकों के मुताबिक, इससे सेना की पकड़ मजबूत होगी। इस मसौदे के खिलाफ अभियान चलाने वाले दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया।

देश की बड़ी राजनीति पार्टियां इस संविधान को खारिज कर चुकी हैं। बैंकाक में पोलिंग स्टेशन पर मत डालने के बाद प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओ-चा ने कहा, ‘मतदान करने के लिए निकलें क्योंकि देश के भविष्य के लिए आज का दिन महत्वूपर्ण है।’ देश में 2014 में सैन्य तख्तापलट के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव कराया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com