Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र इस समय जितने करीब हैं, उतने करीब पहले कभी नहीं थे,एश्टन कार्टर

 

वाशिंगटन, प्रेट्र :04_12_2016-04indiausrelation

भारत की यात्रा पर रवाना होने से पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा है कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र इस समय जितने करीब हैं, उतने करीब पहले कभी नहीं थे। हम जल, थल और नभ में मिलकर सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। भारत के साथ रणनीतिक सहयोग के चलते हम पश्चिम में मजबूत हुए हैं जबकि भारत की ताकत पूर्व में बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्ट ईस्ट की नीति पर काम हो रहा है। कार्टर कैलीफोर्निया में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

कार्टर आठ दिसंबर को भारत आएंगे और यहां से वह जापान, बहरीन, इजरायल, इटली और ब्रिटेन जाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जबकि अमेरिकी रक्षा मंत्री  अपनी विदाई यात्रा में भारत आ रहे हैं। कार्यकाल पूरा होने पर रक्षा मंत्री की रणनीतिक रूप से अमेरिका के करीबी देशों का दौरा करने की परंपरा है। कार्टर ने कहा है कि अमेरिका ने भारत के साथ बड़ा तकनीकी सहयोग किया है।

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’

हम प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया अभियान के तहत मिलकर हथियारों का विकास करेंगे और उनका निर्माण करेंगे। नई दिल्ली में कार्टर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर और अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा है कि कार्टर के कार्यकाल में अमेरिका और भारत रणनीतिक तौर पर काफी नजदीक आए। ऐसा कार्टर की भारतीय नेताओं के साथ अच्छी समझ विकसित होने के चलते हुआ।

यह भी पढें   मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा रद्द की

कार्टर ने कहा, अमेरिका और जापान के बीच भी रिश्तों में अभूतपूर्व मजबूती आई है। इससे पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ी है। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रपति ओबामा की संतुलन बनाने की नीति की भी प्रशंसा की।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com