Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले अध्यक्ष केपी ओली को माफी मांगना होगा ः गृहमन्त्री

 

कैलास दास
जनकपुर ।bimlendra-nidhi.png--1

उपप्रधान तथा गृहमंत्री विमलेन्द्र निधि ने कहा कि नेकपा एमाले अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली को सर्वसाधारण जनता के साथ माफी माँगना होगा ।
नेपाली काँग्रेस के भातृ संगठन के रुप में रहे मुस्लिम संघ नेपाल, धनुषा के दूसरे जिला अधिवेशन का शनिवार उद्घाटन करते हुए गृहमन्त्री निधि ने कहा कि ‘एमाले के एक जिम्मेदार नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री ओली ने संविधान संशोधन सम्झौता कागज में हस्ताक्षर किया है । और भी दल के नेताओं ने भी हस्ताक्षर किया है । किन्तु अन्तर सिर्फ इतना है कि वो लोग मधेशी दलों को ठगते आए थे और अभी उसी समझौता के अनुसार काँग्रेस ने उस प्रस्ताव को दर्ता कराया है ।
गृहमन्त्री निधि ने कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री केपी ओली की अग्रसारा में हुए समझौता को अगर काँग्रेस आगे लाती है तो वह राष्ट्रघाती कैसे हो गया ? ऐसे झूठे अपवाह को फैलाने, साम्प्रदायिकता फैलाने और भ्रम उत्पन्न करने के लिए जिम्मेदार नेताओं को माफी माँगना होगा ।
गृहमन्त्री निधि ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि एमाले जैसे जिम्मेदार नेता के भाषण में ऐसे घिनौने शब्द का प्रयोग नितान्त गलत है और यह प्रयोग कर के वो नेपाल में राष्ट्रघात, राष्ट्रद्रोह तथा विखण्ड करना चाह रहे हैं । एमाले के शीर्ष नेता मधेश नेपाल में है यह स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं । क्या मधेशी जनता विदेशी हैं ?उन्होंने खुद यह प्रश्न किया । उन्होंने कहा कि एमाले विखण्डन का साजिश कर रही है ।
गृहमन्त्री निधि ने कहा कि संविधान संशोधन का प्रस्ताव मधेशवादी तथा मधेशी जनता के हित में है और उनके माँग के अनुसार प्रस्ताव पेश हुआ है ।
मुश्लिम संघ, नेपाल धनुषा के अध्यक्ष इब्राहिम राइन की अध्यक्षता में हुए दूसरे अधिवेशन में पूर्व साँसद स्मृतिनारायण चौधरी, साँसद दिनेश प्रसैला, प्रेमकिशोर साह, अब्दुल रजक, जितेन्द्र प्रसाद यादव, रामकृष्ण यादव, महेन्द्र यादव नेकाँ धनुषा अध्यक्ष रामसरोज यादव आदि वक्ता ने अपने अपने मंतव्य रखे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *