Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नातिकाजी स्मृति समाज द्वारा पुरस्कार घोषणा

 

काठमान्डौ पूस ४ गते

natikaji-315x2555

नातिकाजी स्मृति समाज के आयोजना में संगीत महर्षी नाजिकाजी श्रेष्ठ के ९२वें स्मृति दिवस का आयोजना किया गया है । इस अवसर में पुरस्कार घोषणा भी किया गया है । कार्यक्रम में संगीतकार शम्भुजित बास्कोटा, गीतकार किरण खरेल आदि ने नातिकाजी के बिषय में चर्चा किया ।

कार्यक्रम में संगीतकार दीपक जंगम, प्राज्ञ उन्नति बोहरा शीला, हिरण्य भोजपुरे, नेपाल नाट्य तथा सङ्गीत प्रज्ञाप्रतिष्ठान के कुलपति भक्तबहादुर श्रेष्ठ (सरुभक्त), गीतकार विश्वम्भर प्याकुरेल, गीतकार विश्व वल्लभ, गीतकार राजेन्द्र थापा आदि की उपस्थिति थी ।
‘नातिकाजी राष्ट्रीय विशिष्ट श्रष्टा सम्मान’ से भजन शिरोमणि भक्तराज आचार्य को सम्मानित किया जाएगा । ‘नातिकाजी राष्ट्रिय विशेष सम्मान’ से सङ्गीतकार कल्याण रिमाल, गायिका उर्मिला श्रेष्ठ, गायक दीपक खरेल, सीतारवादक डा. ध्रुवेशचन्द्र रेग्मी, गायक आनन्द कार्की को सम्मानित किया जाएगा ।
‘नातिकाजी राष्ट्रिय संगीत पुरस्कार’से शब्द श्रेणी में गीतकार रमण घिमिरे, संगीत में टीका भण्डारी और गायन में गायिका देविका बन्दना और गायक रामकृष्ण ढकाल को पुरस्कृत किया जाएगा । ‘नातिकाजी राष्ट्रिय संगीत संयोजन पुरस्कार’ से अमुल कार्की ‘ढली’ सम्मानित होंगी । ‘नातिकाजी राष्ट्रिय संगीत प्रतिभा पुरस्कार’से संगीतकार आलोकश्री सम्मानित होंगे । नेपाली संगीत के विकास में योगदान देने वालों को सम्मान तथा पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com