Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत नहीं बढाने का निर्देश

 

७ पुस, काठमाडौं ।

petroleum_20150625114303

व्यवस्थापिका संसद के उद्योग वाणिज्य तथा उपभोक्ता हित सम्बन्ध समिति ने सरकार को पेट्रोलियम पदार्थ का मूल्य घटाने का निर्देशन दिया है ।
बिहीबार समिति अन्तर्गत के उपभोक्ता उपसमिति बैठक ने नेपाल आयल निगम और आपूर्ति मन्त्रालय को मूल्यवृद्धि का निर्णय स्थगन करने का निर्देश दिया है ।
निगम द्वारा बनाए गए कार्यबिधि विपरीत तेल का मूल्य समायोजन हुआ है इस आधार पर समिति ने तत्काल पुराने मूल्य को ही कायम रखने का निर्देश दिया है ।
आयल निगम ने पेट्रोल, डिजेल और केरासिनतेल सभी में चार रुपैयाँ ५० पैसा मूल्यवृद्धि किया था । अभी पेट्रोल का मूल्य प्रतिलिटर १ सौ १ रुपैयाँ ५० पैसा तथा डिजेल और केरोसिन ७७ रुपैयाँ ५० पैसा है ।

यह भी पढें   उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष में नगेन्द्र अग्रहरी निर्विरोध निर्वाचित

अब समिति के निर्देशन अनुसार निगम द्वारा मूल्य घटाने पर पेट्रोल का मूल्य प्रतिलिटर ९७ रुपैयाँ, डिजेल ७३ रुपैयाँ और केरोसिन ७३ रुपैयाँ कायम होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *