Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेरी माँ ही मेरी संगीत गुरु हैं

rama-mandal-1
 

अपनी मधुर आवाज से नेपाली, मैथिली, भोजपुरी, हिन्दी अवधी भाषा में सैकड़ों गीत गा चुके विराटनगर निवासी रामा मंडल गायन क्षेत्र में

rama-mandal-1
रामा मंडल

किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं । अब तक लगभग ६०० गीतों में अपनी आवाज दे चुके श्री मंडल को नेपाल सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय प्रतिभा सम्मान भी मिल चुका है । लंबे समय से संगीत क्षेत्र में रेडियो नेपाल से जुड़े गायक श्री मंडल से इसी संदर्भ में हिमालिनी के लिए सलाहकार बरूण मिश्रा ने बातचीत किया । प्रस्तुत है उसका संपादित अंशः–

० गायन क्षेत्र में कैसे जुड़े प्रेरणा कहां से मिली ?
– मेरी मां स्वर्गीय कृश्मी देवी लोकगीत गाती थी । गांव मुहल्ले में शादी विवाह के मौके पर उन्हें बुलाया जाता था मैथिली के कई गीत उन्हें कंठष्थ थे । उनका गाना के प्रति लगाव देखकर हमें भी संगीत के प्रति झुकाव आया और बचपन से ही इस क्षेत्र में जुड़ गये यूं कहें तो मेरी गुरू शुरूआत से ही मेरी मां है ।
० अब तक कितने फिल्म में गाना गा चुके है ?
– नेपाली, भोजपुरी, मैथिली के लगभग १०६ फिल्मों में गाना गा चुका हुँ । नेपाली फिल्म टूहुरो में, यो केटी को ठीक छैन चाल………फिल्म गोपी कृष्ण में कहां छौ कहां…….मैथिली फिल्म मायक ममता, में कसम हम खा रहल छी दिल के बात बता रहल छी…. भोजपुरी फिल्म कोशी के बेटा में थोड़ा अच्छाई थोड़Þा बुराई भाभी कहतानी हम त भौजाई…. थारू फिल्म में गीत चमैक क ऐने चमैक क ओने….
० आज तक एलबम निकलने का होड़ मचा है आपने एलबम निकाला है क्या ?
– जी चेतना एलबम में धीरेन्द्र प्रेमर्षि का लिखा गीत हमरे डाला पनपथिया स देवता पीतर पुजाई छै कहू यौ बाबू तैयो हम्मर देह किया छुआई छै…

इंडियन एलबम के गीत दिल को हंसाता है….मैने जब जब रोना चाहा…… आदि कई चर्चित गीत है ।
० कोइ चर्चित गायक जिसके साथ गाना गाये हो ?
– अनुराधा पोडवाल, साधना सरगम, कविता कृष्णमूर्ति पूर्णिमा, दीपा झा, अनुपमा देशपांडे के साथ गाना गाया हूँ ।
० नेपाल के अलावा कौन देश में स्टेज प्रोग्राम किये है ?
– भारत, दुबई, कतार, थाईलैंड, कोरिया में जाकर गीत गाया हूँ ।
० अब तक कौन कौन सम्मान मिला है ?
– सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय प्रतिभा सम्मान, स्वर्गीय कोयली देवी सम्मान, ईमेज अवार्ड के अलावा २०३९ में आयोजित लोकगीत सम्मेलन में तत्कालीन महारानी एश्वर्या राज्यलक्ष्मी शाहदेव के हाथों दूसरा पुरस्कार मिला था । इसके अलावा विभिन्न संघ संस्थाओं द्वारा कई सम्मान मिले है ।
० नेपाली रेडियो में कब से जुड़े ?
– नेपाली रेडियो में हम २०५४ साल से जुड़े है । गायक को श्रेणी मिलता है । प्रारंभिक, ग, ख, क, विशिष्ट व प्रतिष्ठित जिसमें मुझे विशिष्ट श्रेणी का दर्जा प्राप्त है ।
० कौन सा गायक है जिसके गीतों ने आपको प्रभावित किया है और गाने की प्रेरणा मिली है ?
नेपाली गायक नारायण गोपाल, प्रेम ध्वज प्रधान, दीप श्रेष्ठ तथा भारतीय गायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार का गीत मुझे बहुत पसंद है ।
० आप विवाहित है ?
– जी मेरी शादी १९८२ में प्रमिला मंडल के साथ हुआ था । वो गृहिणी हैं । मुझे उसके द्वारा सहयोग मिलता रहा है । यह कारण है कि इस क्षेत्र में इतने समय से हूँ ।
० नेपाली कोई एलबम जो मार्केट में हो ?
– नेपाली एलबम इंद्रेणी, भोजपुरी कोशी का बेटा, मैथिली मेड इन मिथिला मार्केट में चर्चित है ।
अंत में संगीत व कलाओं के संवर्धन को इन्होंने अपने जीवन का मकसद बना लिया है । वह मानते है कि संगीत वह है जो मन व आत्मा को शांति सुकुन व स्फूर्ति प्रदान करें । व्

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com