Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रंप ने सात मुस्लिम देशों के लोगों पर लगाई रोक

 

विनोदकुमार विश्वकर्मा, जनवरी, ३१ । शपथ लेने के हफ्ते भर के भीतर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा निर्णय लेते हुए सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी । यह रोक फिलहाल ९० दिनों के लिए लगाई गई है, जिसे बढ़ाया भी जा सकता है । जिन देशों के नागरिकों के आने पर रोक लगाई गई है, उनके नाम– इरान, इराक, सीरिया, लीबिया, यमन, सूडान और सोमालिया हैं । इसी के साथ ट्रंप ने अमेरिका के शरणार्थी पुनर्वास कार्यक्रम पर भी चार महीने के लिए रोक लगा दी है । इसके चलते अमेरिका में किसी भी देश के शरणार्थी प्रवेश नहीं कर सकेंगे । इन आदेशों का अमेरिका में विपक्षी डमोक्रेटिक पार्टी और दुनिया के कई प्रमुख लोगों ने विरोध किया है ।

यह भी पढें   तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कम से कम 16 लोगों की मौत; सैकड़ों मकान ध्वस्त

trump
रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्यासी के रुप में डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में हीं कह दिया था कि राष्ट्रपति बनने पर वह अमेरिका के कट्टरपन्थी मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाएंगे । तभी उनका विरोध हुआ था लेकिन ट्रंप ने अपना रुख नहीं बदला था । २० जनवरी को शपथ लेने के बाद उन्होंने साफ कहा था कि वह अपनी घोषणाओं पर काम करेंगे और कट्टरपन्थी इस्लामी आतंकवाद को खत्म करके दम लेंगे । राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार रक्षा मन्त्रालय के दौरे पर गए ट्रंप ने दोनों शासकीय आदेशों पर हस्ताक्षर किए । ट्रंप ने कहा कि ये फैसले उन्होंने नागरिकों को इस्लामिक आतंकवादियों के हमले से बचाने के लिए गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com