Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव की तिथि घोषणा के लिए बडे तीन दल सहमत

 

४ फागुन, काठमान्डू
आर एन यादव

POD
स्थानीय तह के चुनावों की तिथि फागुन ८ गते घोषणा करने की तैयारी हुई हैं । प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने तिथि घोषणा के बारे प्रमुख तीन दल के शीर्ष नेताओं को जानकारी कराया हैं ।

बालुवाटार में मंगलबार के साम प्रधानमंत्री प्रचण्ड, कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा और प्रमुख प्रतिपक्षी एमाले अध्यक्ष केपी ओली बीच दो घंटें लंबा विमर्श हुई थी । सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने कहा कि अब चुनाव के तिथियों को घोषणा में सरकार ढिलाई नहीं करेंगे और ८ फागुन में तिथि घोषणा करके आगे बढ्ने की जानकारी दी थी ।
बैठक मे प्रधानमंत्री प्रचण्ड के कथन को उदधृत करते हुवे नीजि सचिवालय ने कहा कि चुनाव आयोग को तैयारी करने के लिए सरकार ने पत्राचार कर चुके हैं । अव चुनाव के तिथि को भी घोषणा करके सरकार आगे बढेङ्गे । संविधान के वाध्यकारी ब्यवस्था अनुसार सरकार ने आगमी ७ माघ के अंदर ही स्थानिय, प्रदेश तथा संघ के चुनावों को कराना होगा ।
इस से पहले माओवादी केन्द्र के नेता नारयणकाजी श्रेष्ठ के निवास हात्तिवन में २८ माघ में हुई बैठक में प्रधानमंत्री प्रचण्ड एमाले अध्यक्ष केपी ओली के साथ् फागुन पहले हफ्ते के भीतर चुनाव के तिथि को घोषणा करने की जानकारी दी थी । मंगलवार साम को बैठक में प्रधानमंत्री ने चुनाव के तिथि घोषणा वारे सत्ता साझेदार दल काग्रेस को भी धारणा वारे वुझने का प्रयास किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *