मिनि ट्रक हादसे में तीन लोगों की मौत
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १६ फरवरी ।
जुम्ला जिले की बडकी गाविस बेहार गाँव में हुए मिनि ट्रक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया ।
नेपालगंज से मुगु जा रहे ना ६ ख— ९३७२ नंबर का मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया । इस हादसे में बर्दिया जिले के तीर्थराम थारू, चालक मुगु जिले के रंगे शाही और उसी जिले की गंगा शाही की हुई मृत्यु की जानकारी जुम्ला जिला पुलिसस के डीएसपी गुरु विष्णु काफ्ले ने दी । घायल सहचालक का इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा है ।

