Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा अध्यक्ष में लोहनी भी उम्मीदवार

 

६ फागुन, काठमाडौं ।

prakash-lohni1

राप्रपा के शीर्ष नेताओं के बीच एकता महाधिवेशन के बाद कमल थापा को ही अध्यक्ष बनाने की सहमति हुई थी जो लोहनी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी होने बाद टूट गया है ।
पार्टी के विधान के प्रति असन्तुष्टि जताते हुए नेता लोहनी ने नेतृत्व के लिए हुइ सहमति का औचित्य खत्म होने की बात कही है तथा नेता और कार्यकर्ताओं से सहयोग की माँग की है ।
बुधबार अध्यक्ष कमल थापा, राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपतीशम्सेर राणा और लोहनी के बीच थापा को ही अध्यक्ष बनाने पर सहमति हुई थी ।
पार्टी का चुनाव चिन्ह हल ही होने और आधा पदाधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया से ही चुनने की बात को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए लोहनी ने कहा कि इस सहमति का अब कोई औचित्य नहीं है ।
सहमति के बिना ही कार्य सम्पादन समिति में पेश किए गए नए विधान में पार्टी का चुनाव चिन्ह और पदाधिकारी चुनाव की प्रक्रिया रखने पर लोहनी ने आपत्ति जताई है । तत्कालीन राप्रपा और राप्रपा नेपाल के बीच गत मंसिर ६ गते एकता हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com