सहिदों के तदात मे गौतम शामिल, मधेसीयों के कुर्बानी पर होता हैं राजनीति
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १० मार्च ।
उपप्रधान एवं गृहमंत्री विमलेन्द्र निधी ने जानकारी देतें हुए कहा कंचनपूर की सीमा में भारतीय सुरक्षा बल एस एस बी की गोली से मारें गए नेपाली नागरीक गोविन्द गौतम को सहिद घोषीत किया गया हैं ।
व्यवस्थापीका संसद की आज की बैठक में कंचनपुर और सप्तरी घटना के बिषय में संसदों द्धारा उठाए गए सबाल का जवाफ देतें हुए गृहमंत्री निधी ने कहा मृतकों को शहीद घोषति कर राहत स्वरुप १० लाख रुपएं उपलब्ध कराने,गौतम की अन्त्योष्टि सम्मानपूर्वक करने और उन्की बालबच्चे कों निशुल्क शिक्षा देने का निणर्य किया गया हैं ।
उन्का कहना था की कंचनपुर घटना के बिषय में गृह और परराष्ट्र मंत्रालय बिज्ञप्ती जारी कर धारण स्पष्ट कर चुकी हैं ।
मंत्री निधी ये भी कहा की भारतीय पक्षों से गोली चलाया जाना निन्दनीय हैं ।
उपपं्रधान एवं गृहमंत्री निधी ने कहा मंैने प्रधानमंत्री के निर्देशन में भारतीय विदेशमंत्री सुष्मा स्वराज के साथ टेलीफोन मार्फत बातचीत कर घटना की छानबीन कर दोषीयों के उपर कार्यबाई करने का आग्रह किया । राजविराज में पुलिस द्वारा गोली च्लायेजाने के सन्दर्भ में निधि ने कहा कि अंतिम अवस्था में पुलिस ने गोली चलाई |
इसबीच परराष्ट्रमंत्री डाँ प्रकाश शरण महत ने भी स्वराज को आइनदा एसी घटना न दोहराने का आग्रह किया । और नेपाल स्थित भारतीय दूतवास मे कार्यबाहक राजदूत को परराष्ट्र मंत्रालय को बोलाकर घटना के बिषय में ध्यानाकर्षण कराया ।
आनेवालें बैशाख ३१ ग्तें होनेवालें स्थानीय तह के चुनाव के लिए स्थानीय तह की पुनसंरचना राजपत्र में प्रकाशीत कर कृयान्वयन सुरु किए होने की स्थिती में चुनाव की तयारी के लिए सभी सुरक्षा निकाय के साथ समन्वय हो रहा हैं ।


